Tripti Dimri dance video from Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: फिल्म के सेट से वीडियोज लीक होने का इतिहास काफी लम्बा है। जब भी कोई बड़ी या बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूट होती है तो उसके सेट से कोई न कोई वीडियो लोगों के बीच वायरल हो ही जाता है। अदाकारा तृप्ति डिमरी इन दिनों विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनका एक शानदार डांस नम्बर होगा। अदाकारा तृप्ति डिमरी इसी गाने की शूटिंग में आजकल बिजी हैं, जिसके लिए वो जमकर मेहनत कर रही हैं। फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के सेट से तृप्ति का एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें वो किलर डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। फैंस को तृप्ति डिमरी के डांस मूव्स काफी पसंद आ रहे हैं। आप तृप्ति का डांस वीडियो नीचे देख सकते हैं:
तृप्ति डिमरी के डाई हार्ट फैंस को पसंद नहीं आ रहे हॉट डांस मूव्स
तृप्ति डिमरी का डांस वीडियो जहां कुछ लोगों के दिलों को करार दे रहा है, वहीं उनके डाई हार्ट फैंस को ये वीडियो पसंद नहीं आ रहा है। तृप्ति के पक्के फैंस का कहना है कि अदाकारा को जल्द ही इस बात का दुख होगा कि वो बॉलीवुड के इशारों पर नाचती रहीं। फैन ने कमेंट में लिखा है, 'तृप्ति को अब तक समझ नहीं आ रहा है कि बॉलीवुड उनके साथ क्या कर रहा है? आगे चलकर उन्हें दुख होगा कि वो इस तरह का काम कर रही थीं।'
बताते चलें कि तृप्ति डिमरी की किस्मत एनिमल की रिलीज के साथ ही बदल गई है। एनिमल से पहले भी वो अच्छा काम कर रही थीं लेकिन इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें बड़ी अदाकारा के रूप में पहचानने लगी है। बीते दिनों उनकी बैड न्यूज भी रिलीज हुई थी, जिसने अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और एमी विर्क दिखाई दिए थे।
