'Chhaava' के बाद भगवान परशुराम की भूमिका में दिखेंगे Vicky Kaushal, 2025 में फ्लोर पर जाएंगी फिल्म

Vicky Kaushal to Play Lord Parshuram in Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को आने वाले दिनों में निर्माता दिनेश विजान के साथ एक मेगा-बजट फीचर फिल्म में भगवान परशुराम की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाने को तैयार है, जिसका अनाउंसमेंट जल्द ही हो सकता है।

Vicky Kaushal to Play Lord Parshuram in Next: विक्की कौशल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। बीते कई दिनों से विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' की चर्चा चारों ओर हो रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी राजे की भूमिका निभाते देखा जाएगा। 'छावा' का टीजर आज भी लोगों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है। 'छावा' (Chhaava) के अलावा अब विक्की कौशल को आने वाले दिनों में नई फिल्म के अंदर भगवान परशुराम की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

Vicky Kaushal

विक्की कौशल के हाथ लगी दिनेश विजान की नई मूवी

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार, विक्की कौशल एक मेगा-बजट फीचर फिल्म को करने का मन बना रहे हैं। इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता दिनेश विजान के पास एक ऐसी स्क्रिप्ट है, जिसे पढ़ने के बाद विक्की कौशल इस मूवी को करने से मना नहीं कर पाएंगे। अगर बात बनती है तो विक्की कौशल को इस मेगा बजट फीचर फिल्म में भगवान परशुराम की भूमिका निभाते देखा जाएगा। विक्की कौशल जल्द ही इस फिल्म को साइन कर सकते हैं।

End of Feed