Love and War के सेट से लीक हुई Vicky - Ranbir की तस्वीरें!! पता चल जाएगा कहानी का प्लॉट

Vicky Kaushal-Ranbir Kapoor at Air Force Camp: रणबीर कपूर और विक्की कौशल ने लव एण्ड वॉर की तैयारी शुरू कर दी है। इन तस्वीरों ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है , अब यही चर्चा हो रही है कि क्या दोनों स्टार्स एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका करने वाले हैं।

Vicky Kaushal-Ranbir Kapoor at Air Force Camp: बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) इन दिनों संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एण्ड वॉर( Love and War) के लिए तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में दिल्ली जाते हुए स्पॉट किया गया था, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर भी दोनों साथ में ही दिखाई दिए थे। रणबीर और विक्की को ऐसे साथ देखकर फैंस फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें रणबीर-विक्की एयरफोर्स के बेस कैम्प में सैनिकों के साथ खड़े हैं।

Vicky Kaushal-Ranbir Kapoor at Air Force Camp

रणबीर कपूर और विक्की कौशल की जोधपुर की हालिया यात्रा से कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जोधपुर एयरपोर्ट से उनके वायरल वीडियो के अलावा, एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक में दोनों सितारे एक एयरफोर्स ऑफिसर के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए और दूसरी में रणबीर कपूर एक फैन के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए। पोस्ट में कैप्शन दिया गया था, "रणबीर कपूर और विक्की कौशल ने लव एण्ड वॉर की तैयारी शुरू कर दी है। इन तस्वीरों ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है , अब यही चर्चा हो रही है कि क्या दोनों स्टार्स एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका करने वाले हैं। हालांकि अभी तक पता नहीं चला है स्टार्स वहाँ किस काम से गए थे।

End of Feed