बॉलीवुड

अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' को रिलीज से पहले लगा बड़ा झटका !! सऊदी अरब में बैन हुई दोनों फिल्में

'Bhool Bhulaiyaa 3'-'Singham Again' BANNED in Saudi Arabia: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) सहित दोनों ही फिल्मों को सऊदी अरब में बैन कर दिया गया है।

Image

'Bhool Bhulaiyaa 3' and 'Singham Again' BANNED in Saudi Arabia

'Bhool Bhulaiyaa 3' and 'Singham Again' BANNED in Saudi Arabia: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) 1 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में टकराने जा रही हैं। दोनों की फिल्मों को देखने के लिए ऑडियंस बेताब है। 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर भी शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही हैं। एक तरफ निर्माताओं ने फिल्म को कई देशों में रिलीज करने का प्लान किया है। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को अब एक कंट्री में बैन कर दिया गया है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज से पहले ही बैन कर दिया गया है। फिल्म में हिन्दू-मुस्लिम एंगल होने की वजह से इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अनीस बज्मी की फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार में होमोसेक्सुअल का संदर्भ शामिल है। इसलिए सऊदी सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है। अजय देवगन फिल्म में डीसीपी बाजीराव सिंघम का किरदार निभा रहे हैं जबकि करीना कपूर उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी अवनी कामत की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर सहित कई एक्टर्स दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन को 'भूल भुलैया 3' में रूह बाबा के रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article