विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में है। एक्टर अपने परिवार के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। एक्टर की मां वीना कौशल (Veena Kaushal) का आज जन्मदिन हैं। एक्टर ने अपनी मां के साथ बचपन की थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। पहली फोटो में विक्की और सनी अपनी मां के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ये उनके बचपन की तस्वीर है। दूसरी फोटो में विक्की अपनी मां के साथ स्माइल पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर चला रूह बाबा का जादू,मंजुलिका ने बढ़ाई थिएटर्स में भीड़
Vicky Kaushal with Mother (credit Pic: Instagram)
विक्की ने मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
पहली फोटो में विक्की और सनी के बचपन की तस्वीर है। इस फोटो में उनकी मां ने हरे कलर का सूट पहना है और बेज कलर का शॉल लिया हुआ है। दोनों भाई व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामे में दिखाई दे रहे हैं। दोनों भाई अपनी मां के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों भाई साथ में बेहद प्यार लग रहे हैं।
दूसरी फोटो में विक्की अपनी मां को पीछे से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की मां की मिलियन डॉलर स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए पंजाबी में कैप्शन लिखा, 'कूट बड़ी खड़ी तेरी, चप्पलां दी मेर हाए...हैप्पी बर्थडे मां।'
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की छावा में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। छावा इस साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स जल्द फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे। इसके अलावा एक्टर संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगे। फिल्म में विक्की के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।
