Shah Rukh Khan Birthday Celebration Pic: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस एक्टर को बर्थडे विश करने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं। एक्टर ने अपने परिवार के साथ अपने खास दिन का जश्न मनाया। एक्टर की पत्नी गौरी खान ने किंग खान के बर्थडे सेलिबेशन की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। गौरी ने पति को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। ये भी पढ़ें- समंदर किनारे Kareena Kapoor ने पति सैफ अली खान को किया Kiss, कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
फोटो में शाहरुख केक कट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के साथ उनकी पत्नी गौरी खान खड़ी नजर आ रही हैं और साथ में बेटी सुहाना क्लैप करते हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी फोटो में गौरी शाहरुख का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, परिवार और दोस्तों के साथ शानदार शाम हैप्पी बर्थडे एसआरके। इस कैप्शन के साथ गौरी ने दो हार्ट इमोजी बनाई है।
गौरी ने दिखाई किंग खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें
गौरी के इस पोस्ट पर अनन्या पांडे ने दिल वाली इमोजी बनाई है। फोटो में किंग खान ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उनकी पत्नी गौरी सिल्वर कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्टर की बेटी सुहाना गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आईं। आपको बता दें कि पठान निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान के लिए बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख सुजोय घोष के साथ किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
