बॉलीवुड

89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की एक आंख हुई खराब, उदास चेहरा लेकर अस्पताल के बाहर हुए स्पॉट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 1, 2025, 02:52 PM IST

Dharmendra Eye Surgery: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में धर्मेंद्र की एक आंख पर पट्टी बंधी नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद 89 साल के एक्टर धर्मेंद्र के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान भी धर्मेंद्र...

Image

Dharmendra undergoes cataract surgery

Dharmendra Eye Surgery: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहते हैं लेकिन इसके बाद भी एक्टर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसी बीच धर्मेंद्र का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र के इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर के फैंस काफी परेशान नजर आए। वायरल हो रहे वीडियो में धर्मेंद्र एक आंख पर पट्टी बंधी हुई नजर आए। जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित नजर आए। लेकिन आंख में पट्टी बंधी होने के बाद भी 89 साल की उम्र में एक्टर का हौसला देखने लायक है।

आंख पर पट्टी बंधी हुई नजर आए धर्मेंद्र

धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद एक्टर को लेकर सोशल मीडिया और बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में धर्मेंद्र की एक आंख पर पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र ने हाल ही में एक छोटी सी सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उनकी आंख पर पट्टी बंधी हुई है। लेकिन सर्जरी के बाद भी धर्मेंद्र पैप्स से बात करते हुए दिखे। इस दौरान धर्मेंद्र ने कहा कि, मैं बहुत स्ट्रांग हूं। 89 साल के एक्टर धर्मेंद्र का ये हौसला देखने के बाद हर कोई हैरान है। धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग उनके हौसले की दाद दे रहे हैं।

कूल लुक में नजर आए धर्मेंद्र

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इस वायरल हो रहे वीडियो में कूल लुक में नजर आए। धर्मेंद्र शर्ट और ब्लैक हैट पहने हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के इस लुक को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article