Vedang Raina को बर्दाश्त करनी पड़ी थी Suhana Khan की ये बात, 'द आर्चीज' के सेट पर रोजाना होता था ये काम

Vedang Raina Interview: एक इंटरव्यू के दौरान वेदांग रैना से पूछा की 'द आर्चीज( The Archies) ' की शूटिंग दौरान सुहाना खान ( Suhana Khan) के साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी रही थी। उन्होंने कहा कि मुझे सुहाना के बारे में एक चीज बर्दाश्त करनी पड़ी थी।

Vedang Raina Interview: वेदांग रैना ( Vedang Raina) जल्द ही आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) के साथ फिल्म जिगरा( Jigra) से सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। बड़े पर्दे पर वेदांग की ये पहली फिल्म है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वेदांग रैना अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ जोर-शोर से फिल्म के प्रोमोशन में लगे हुए हैं और फिल्म रिलीज को महज एक दिन ही बचा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब वेदांग से उनकी को-स्टार रह चुकी सुहाना खान के बारे में पूछा तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया

Vedang Raina Talk about Suhana khan

एक इंटरव्यू के दौरान वेदांग रैना से पूछा की 'द आर्चीज( The Archies) ' की शूटिंग दौरान सुहाना खान ( Suhana Khan) के साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी रही थी। वेदांग ने बताया कि सेट पर सुहाना खान सभी के साथ बहुत अच्छे से रहती है और प्यार से सबसे बात करती है। लेकिन, मुझे सुहाना के बारे में एक चीज बर्दाश्त करनी पड़ी थी, मेरी को-स्टार तैयार होने में बहुत समय लगाती है। उन्होंने आगे बताया कि सभी 15 मिनट में तैयार हो जाते थे, लेकिन सुहाना को तैयार होने में ज्यादा समय लगता था। उसके लिए हम सेट पर 40 मिनट तक इंतजार करते रहते थे। यही नहीं शूट के बीच अगर सुहाना के स्टाइल में कुछ गड़बड़ हो जाती थी तो शूटिंग को बीच में रोककर ठीक करना पड़ता था। हालांकि ये गलती सुहाना कि नहीं थी, ये टच-अप हमारी डायरेक्टर जोया अख्तर करवाती थी।

End of Feed