संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मान्यता दत्त (Manyata Dutt) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। एक्टर अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। वो अक्सर अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। एक्टर ने एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ पूजा सेरेमनी में सात फेरे लिए। संजय और मान्यता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों अग्नि कुंड के चारों तरफ घुमते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें- Abhishek Bachchan करने वाले हैं दूसरी शादी!! जया बच्चन ने इस हसीना को बताया होने वाली बहू,जानें वायरल वीडियो का सच
वीडियो में संजय दत्त रेड कलर के धोती -कुर्ता पहने हुए नजर आए। वहीं, एक्टर की पत्नी मान्यता ऑफ व्हाट कलर के सूट में नजर आ रही हैं। संजय मान्यता का हाथ पकड़े हुए सात फेरे लेत हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस क्यूट वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
संजय ने मान्यता संग फिर लिए सात फेरे
इस समय एक्टर के घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है। दत्त परिवार अपने नए घर में जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ये मोमेंट उनके परिवार के लिए काफी इमोशनल पल था।
आज से 16 साल पहले एक्टर ने मान्यता से शादी की थी। एक्टर ने अपनी बहनों के खिलाफ जाकर मान्यता से शादी की थी। एक्टर ने अपनी शादी में बहनों को नहीं इनवाइट किया था। इस वजह से संजय और उनकी बहनों के बीच में दूरियां आ गई थी। लेकिन अब एक्टर का उनकी बहनों के साथ अच्छा बॉन्ड है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर हिंदी के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी नजर आएंगे।
