Ved Box Office Collection Day 31: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी मूवी वेड पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने ओपनिंग-डे से ही ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। फिल्म वेड को अब सिनेमाघरों में एक महीना हो चुका है और इसकी रफ्तार अभी भी नहीं रुक रही है। एक्टर रितेश देशमुख ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी दी है कि फिल्म वेड सिनेमाघरों में अब तक अपने खाते में 70.90 करोड़ रुपये जोड़ चुकी है। फिल्म का ये आंकड़ा कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है क्योंकि फिल्म वेड एक मराठी मूवी है, जो सिनेमाघरों में लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। जहां हिन्दी फिल्में पिछले काफी लम्बे वक्त से पानी मांगती नजर आ रही हैं, वहां फिल्म वेड ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
Ved Box Office Collection Day 31: रितेश देशमुख की मूवी पर नहीं पड़ रहा Pathan रिलीज का असर, पार किया 70 करोड़ का आंकड़ा
पठान रिलीज का भी वेड की कमाई पर नहीं पड़ा कोई असर
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान बीते हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग-डे से ही धांसू कमाई शुरू कर दी थी और 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 540 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। फिल्म पठान की रिलीज का वेड पर कोई असर नहीं पड़ा है। पठान की वजह से महाराष्ट्र के सिनेमाघरों से वेड नहीं उतरी है। फिल्म वेड को मराठी दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है, जिसके दम पर यह एक महीने में 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।
मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे सफल मूवी बनी वेड
फिल्म वेड के साथ रितेश देशमुख ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म वेड से पहले रितेश ने कोई मूवी डायरेक्ट नहीं की है। वेड की कमाई 70 करोड़ रुपये के पार निकल चुकी है, जिसके बाद उन्हें एक सफल डायरेक्टर का खिताब मिल गया है। वेड की शानदार कमाई ने इसे मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे सफल मूवी बना दिया है। वेड से आगे इस वक्त केवल सैराट है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
