बॉलीवुड

Ved Box Office Collection Day 25: 4 हफ्तों से ताबड़तोड़ कमाई कर रही वेड को उड़ा देगी पठान की आंधी, देखें आंकड़े

Ved Box Office Collection Day 25: अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म वेड पिछले 24 दिनों से लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है लेकिन ट्रेड पंडितों का मानना है कि पठान की वजह से इसकी कमाई पर ब्रेक लगेगा। फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है और इसकी दीवानगी थिएटर मालिकों को दूसरी फिल्मों के शोज कैंसिल करने को मजबूर कर रही है।

Image

Ved Box Office Collection Day 25: 4 हफ्तों से ताबड़तोड़ कमाई कर रही वेड को उड़ा देगी पठान की आंधी, देखें आंकड़े

Ved Box Office Collection Day 25: बॉलीवुड अभिनता रितेश देशमुख की सुपरहिट मराठी मूवी वेड सिनेमाघरों में लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म वेड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 हफ्तों का सफर पूरा करने को आई है लेकिन इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म वेड ने अब तक अपने खाते में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ लिए हैं। फिल्म वेड ने इतनी अच्छी कमाई से मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे सफल मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फिल्म वेड की शानदार कमाई को देखते हुए ही थिएटर मालिकों ने इसे कुछ हफ्तों के लिए और चलाने का फैसला किया था, जिससे मेकर्स की चांदी हो गई थी।

हालांकि अब लग रहा है कि फिल्म वेड की कमाई पर ब्रेक लगने वाला है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम ऐसा क्यों बोल रहे हैं तो बता दें कि फिल्म वेड की कमाई पर पठान की वजह से ब्रेक लगेगा क्योंकि 25 जनवरी के दिन किंग खान सिनेमाघरों में कदम रखेंगे। फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग बहुत ही अच्छी है, जिस कारण हर थिएटर मालिक इसी को अपने यहां रिलीज करेगा। फिल्म पठान को लेकर दिख रही दीवानगी की वजह से कई थिएटर मालिकों ने दूसरी फिल्मों के शोज कैंसिल करने का मन बना लिया है। वेड पिछले लगभग 1 महीने से थिएटर्स में लगी हुई है, ऐसे में पठान की वजह से इसका उतरना तय माना जा रहा है।

फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग से कमाए 30 करोड़ रुपये

फिल्म पठान को लेकर दर्शकों के बीच में किस तरह का उत्साह है, यह आप इसी बात से सोच सकते हैं कि शाहरुख खान की इस मूवी ने एडवांस बुकिंग के जरिए 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने यह आंकड़ा 23 तारीख तक दर्ज करा दिया था। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि पठान 24 जनवरी को केजीएफ 2 को भी पछाड़ सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article