Varun Dhawan-Keerthy Suresh की VD18 में हुई नई एंट्री!! एटली ने मिलाया इस म्यूजिक कम्पोजर संग हाथ

Thaman S join Varun Dhawan's VD18: वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म वीडी18 में एक नई एंट्री हो गई है। खबरों की मानें तो वरुण धवन की वीडी18 के साथ साउथ म्यूजिक कम्पोजर थामन एस का नाम जुड़ गया है। एटली ने फिल्म काे सब्जेक्ट को ध्यान में रखकर थामन के साथ हाथ मिलाया है।

Thaman S join Varun Dhawan's VD18: साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) ने बीते साल शाहरुख खान के साथ जवान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देकर हिन्दी दर्शकों के बीच अपना अलग नाम बना लिया है। जवान साल 2023 की सबसे बड़ी हिट मूवी थी, जिस कारण दर्शक उनकी अपकमिंग मूवी के लिए उत्साहित हैं। एटली ने अपनी अगली फिल्म कलाकार वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ बनाने का फैसला लिया है। एटली इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे बल्कि इसका निर्माण अपने बैनर तले करेंगे। वरुण धवन की अगली फिल्म वीडी18 में साउथ अदाकारा कीर्ति सुरेश दिखाई देंगी।

Varun VD18

अगर फिल्म वीडी18 को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो एटली ने इसका म्यूजिक बनाने की जिम्मेदारी साउथ के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर थामन एस को दी है। यह थामन एस का पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इससे पहले उन्होंने केवल साउथ फिल्मों में ही म्यूजिक दिया है।

End of Feed