बॉलीवुड

Hrithik Roshan के 50वें जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं सबा आजाद, लिपलॉक वीडियो शेयर कर लुटाया एक्टर पर प्यार

Saba Azad Shares Lip Lock Video On Hrithik Roshan 50th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन का आज 50वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सबा आजाद ने रोमांटिक वीडियो शेयर कर एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां दीं, साथ ही उनपर जमकर प्यार भी लुटाया। दोनों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का वीडियो हुआ वायरल

Saba Azad Shares Lip Lock Video On Hrithik Roshan 50th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का आज 50वां जन्मदिन है, इस मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। ऋतिक रोशन के बर्थडे पर सबा आजाद (Saba Azad) ने भी रोमांटिक पोस्ट शेयर कर एक्टर को ढेर सारी बधाइयां दी हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सबा आजाद (Saba Azad) द्वारा साझा किये गए इस वीडियो में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद लिप लॉक करते नजर आए। एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए लिखा, "सूरज के चारों ओर 50 चक्कर लगाए और आपकी यात्रा क्या जबरदस्त रही। यहां प्यार चुनने से लेकर और उसी तरह प्यार करने तक, जिस तरह आप करते हो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।" सबा आजाद की इस पोस्ट पर अभी तक 14 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुकी हैं, साथ ही लोग कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन की मुलाकात ट्विटर के जरिए हुई थी।

फाइटर में नजर आएंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के करियर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी उनके साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी। उनके अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article