Thaman S join Varun Dhawan's VD18: साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) ने बीते साल शाहरुख खान के साथ जवान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देकर हिन्दी दर्शकों के बीच अपना अलग नाम बना लिया है। जवान साल 2023 की सबसे बड़ी हिट मूवी थी, जिस कारण दर्शक उनकी अपकमिंग मूवी के लिए उत्साहित हैं। एटली ने अपनी अगली फिल्म कलाकार वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ बनाने का फैसला लिया है। एटली इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे बल्कि इसका निर्माण अपने बैनर तले करेंगे। वरुण धवन की अगली फिल्म वीडी18 में साउथ अदाकारा कीर्ति सुरेश दिखाई देंगी।
अगर फिल्म वीडी18 को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो एटली ने इसका म्यूजिक बनाने की जिम्मेदारी साउथ के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर थामन एस को दी है। यह थामन एस का पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इससे पहले उन्होंने केवल साउथ फिल्मों में ही म्यूजिक दिया है।
पीपिंगमून की लेटेस्ट खबर के अनुसार, फिल्म वीडी18 के मेकर्स कुछ दिनों में थामन के नाम पर पक्की मुहर लगाएंगे और आधिकारिक ऐलान करेंगे। थामन के नाम का आधिकारिक ऐलान करने के बाद वीडी18 के मेकर्स इसका धमाकेदार टीजर रिलीज करेंगे। वीडी18 के मेकर्स ने अभी तक वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया है लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने इसका नाम लॉयन रखने का फैसला लिया है। वरुण धवन लॉयन में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। वरुण धवन इस मूवी से अपनी इमेज बदलने के मूड में हैं। एटली जिस तरह से वीडी18 के लिए लोगों को साइन कर रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि वरुण धवन के फैंस को बड़ा तोहफा मिलने वाला है।
