Varun Dhawan की चांद से भी खूबसूरत भतीजी रख रही है बॉलीवुड में कदम, इस फिल्म से उड़ा देंगी गर्दा

Varun Dhawan's niece Anjini Dhawan Debut: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन को काफी कम लोग ही जानते हैं। अब अंजिनी आखिरकार फिल्मों में कदम रखने के लिए एक दम तैयार हैं। अंजिनी की फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' की रिलीज डेट अब आखिरकार सामने आ गई हैं। यहां इसपर नजर डालते हैं।

Anjini Dhawan Debut Movie 'Binny and Family' Release Date: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की भतीजी अंजिनी धवन (Anjini Dhawan) फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' (Binny and Family) से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंकज कपूर स्टारर इस फैमिली ड्रामा को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने बनाया है, वही फिल्म को संजय त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है। 'बिन्नी एंड फैमिली' का फर्स्ट लुक आज 29 जुलाई को बालाजी मोशन पिक्चर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'पुराने जमाने के संस्कार बनाम आजकल के आधुनिक विचार! कॉम्पलीकेशन से भरी फैमिली है बिन्नी की, पर ये कहानी है हम सब की। मिलिये बिन्नी एंड फैमिली से 30 अगस्त को अपने नजदीकी सिनेमा घरों में'। यहां फिल्म के पोस्ट पर नजर डालते हैं।

End of Feed