Varun Dhawan in Border 2: 'बॉर्डर 2' (Border 2) की टीम ने अब वरुण धवन की फिल्म में एंट्री को ऑफिशियल घोषणा कर दी है। साल 1997 की हिट फिल्म का सीक्वल अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रहा है। सनी ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है जिसके बैकग्राउंड में वरुण की आवाज वाली सुनाई दे रही है। वीडियो में वरुण धवन कहते हुए नजर आते हैं, 'दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोल कर टकराता हूं, जब धरती मां बुलाती है, सब छोड़ कर आता हूं।' वरुण धवन की आवाज में यह दमदार डायलॉग सुनकर फैंस के रौंगटे खड़े हो गए हैं। यहां इस ऑफिशियल पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
Varun Dhawan in Border 2
यह भी पढ़ें- Animal डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी को Adil Hussain ने दिया करारा पलटवार, पहले जताया था कबीर सिंह करने पर पछतावा
पोस्ट शेयर करते हुए सनी देओल ने बताया कि 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर फिल्म रिलीज होने वाली है। जेपी दत्ता और निधि दत्ता के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म में कुछ दिनों से ही वरुण धवन के शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।अब यह फिल्म वरुण धवन के करियर की पहली वॉर-ड्रामा मूवी होने वाली है।
सनी देओल की फौज में हुई वरुण धवन की एंट्री
फिल्म गदर 2 में अब वरुण धवन की एंट्री से फैंस काफी खुश हैं। इससे पहले, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आयुष्मान खुराना फिल्म में एक सैनिक के रोल में नजर आने वाले हैं पर बाद में उनके पीछे हटने की भी खबरें सामने आई हैं।
