बॉलीवुड

Yudhra Release Date: इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवी, बनेंगे नए 'एंग्री यंग मैन'

Yudhra Release Date: एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक्शन पैक्ड थ्रिलर फिल्म युध्रा (Yudhra) की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सिद्धांत चतुर्वेदी की यह मूवी अब 20 सितंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। आइए यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Yudhra Release Date

Siddhant Chaturvedi Starrer Yudhra Release Date: श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम (Mom) की सफलता के बाद, रवि उदयवर ने एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म युधरा की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म फिल्म को फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया गया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी को लीड रोल निभाते देखा जाएगा और मालविका मोहनन फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अब एक्शन थ्रिलर की रिलीज डेट तय कर दी है। युध्रा को 20 सितंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। यहां इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है युध्रा

एक सोर्स ने न्यूज पोर्टल को बताया, 'एक्सेल और युध्रा की टीम ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस के लिए इस तारीख के बारे में सोचा है। युध्रा एक हाई-ऑन एक्शन फिल्म है, जिसकी शूटिंग भारत और विदेशों में की गई है और मेकर्स सिद्धांत चतुर्वेदी को फिल्म में 'एंग्री यंग मैन' के रूप में पेश करने का प्लान बना रहे हैं। टीम 20 सितंबर को अपनी फीचर फिल्म रिलीज करने के लिए एक्साइटेड हैं।'

सोर्स ने आगे बताया कि फिल्म में राघव जुयाल को खलनायक की भूमिका में दिखाया गया है। 'किल के बाद, राघव युध्रा में विलेन के रोल में नजर आएंगे। युध्रा में सिद्धांत और राघव के बीच टक्कर होने वाली है। सिद्धांत चतुवेर्दी ने गली बॉय से अपने करियर शुरुआत की और एमसी शेर के रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया। अब अनन्या पांडे के साथ 'खो गए हम कहां में' भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article