बॉलीवुड

Border 2 : घने कोहरे के बीच वरुण धवन शूट कर रहे हैं बॉर्डर 2, ठंड में कपकपाते हुए सेट से बनाई वीडियो

Border 2 BTS Video: आज सुबह-सुबह वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह गाड़ी के अंदर बैठे हैं और शूटिंग लोकेशन पर जा रहे हैं। इससे पहले एक्टर ने कुछ तस्वीरें भी साझा की थी जिसमें वह सैनिकों के साथ आर्मी डे मना रहे थे।

Image

Border 2 BTS Video

Border 2 BTS Video: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन( Varun Dhawan) इन दिनों फिल्म बॉर्डर 2 ( Border 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं। बेबी जॉन के बाद वरुण ने अपना पूरा ध्यान बॉर्डर 2 पर लगा दिया है। कुछ दिन पहले वरुण धवन ने आर्मी डे पर भारतीय सैनिकों के साथ तस्वीरें साझा की थी, वहीं आज फिर उन्होंने फिल्म की शूटिंग पर जाते हुए एक वीडियो बनाई। वरुण धवन ने दिखाया है वह किस तरह बॉर्डर 2 की शूटिंग पर जा रहे हैं। फैंस इसकी झलक को देखकर खुश नजर आ रहे हैं।

वरुण ने दिखाई बॉर्डर 2 की शूटिंग झलक

आज सुबह-सुबह वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह गाड़ी के अंदर बैठे हैं और शूटिंग लोकेशन पर जा रहे हैं। बाहर घना कोहरा है और जबरदस्त ठंड नजर आ रही है। खेत के रास्तों से होते हुए बॉर्डर 2 टीम की गाड़ी आगे बढ़ रही है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है बॉर्डर 2 की शूटिंग का छठा दिन। वहीं उनकी गाड़ी के आगे भारतीय सेना के बड़े ट्रक चल रहे हैं। वरुण धवन ने सेट की ये वीडियो शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है। इससे पहले एक्टर ने कुछ तस्वीरें भी साझा की थी जिसमें वह सैनिकों के साथ आर्मी डे मना रहे थे।

बॉर्डर 2 के बारे में बात करें तो जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग झांसी के बेहद एकांत सैन्य छावनी क्षेत्रों में हो रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article