Varun Dhawan-Vivek Agnihotri New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वरुण धवन की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को वरुण धवन की अपकमिंग फिल्मों को लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच वरुण धवन का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। वरुण धवन अपनी नई फिल्म के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि विवेक रंजन अग्निहोत्री और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म के बारे में जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: पोस्टपोन हुआ वरुण धवन की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह)
वरुण धवन विवेक अग्निहोत्री संग करेंगे काम (Image Source: IMDb)
वरुण धवन-विवेक अग्निहोत्री करेंगे साथ काम
एक्टर वरुण धवन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह वरुण धवन की एक अपकमिंग फिल्म है। इस बार वरुण धवन डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करने जा रहे हैं। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण को ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही फिल्म ऑफर की गई है और एक्टर ने लीड रोल करने में अपना इंटरेस्ट दिखाया है। वरुण धवन जल्द ही पूरा नैरेशन सुनने वाले हैं और उसके बाद फैसला लेंगे। (ये भी पढ़ें: 'पर्सनल अटैक नहीं करना चाहिए' अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी)
डायरेक्टर्स से मिल रहे हैं वरुण धवन
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि वरुण ने हाल ही में अपनी बेटी लारा के साथ समय बिताने के लिए एक्टिंग से छोटा ब्रेक लिया था और अब वे फिर से फिल्में साइन करने और एक्टिंग में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वरुण धवन 22 मई को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं और इस साल जुलाई तक नई फिल्म शुरू करने वाले हैं। वे अब सभी राइटर और डायरेक्टर से मिल रहे हैं और जल्द ही अपनी अगली फिल्म लॉक करने वाले हैं। वरुण बॉर्डर 2 के बाद प्रोड्यूसर भूषण कुमार से कई प्रोजेक्ट्स पर बात कर रहे हैं और उनमें से एक ऑपरेशन सिंदूर भी है।
वरुण धवन विवेक अग्निहोत्री संग करेंगे काम (Image Source: IMDb)
बॉर्डर 2 में मचाया था धमाल
एक्टर वरुण धवन ने फिल्म बॉर्डर 2 में एक्टर सनी देओल के साथ धमाल मचा दिया था। फिल्म बॉर्डर 2 में वरुण धवन का धांसू रोल था। वरुण धवन और विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
