बॉलीवुड

गिगी हदीद को Kiss करने पर ट्रोल हुए थे वरुण धवन, एक्टर ने सफाई देते हुए कहा- सब प्लान था...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 2, 2023, 04:57 PM IST

वरुण धवन और गिगी हदीद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर गिगी को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने सोशल नीडिया पर वरुण को जमकर ट्रोल किया। एक्टर ने ट्रोलर्स को लताड़ लगाते हुए ट्वीट किया है।

Image

varan dhawan trolled kissing gigi hadid (credit pic: social media)

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के ओपनिंग गाला में परफॉर्म किया था। अपनी परफॉर्मेंस के खत्म होने के समय में एक्टर ने हॉलीवुड मॉडल और एक्टर गिगी हदीद (Gigi Hadid) को गोद उठा लिया था और उनके गाल पर किस कर लिया था। एक्टर के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यूजर्स एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। लोगों का कहना था कि वरुण ने बिना परमिशन के गिगी को किस किया। उस दौरान वो काफी अनकंफर्टेबल नजर आ रही थी। अब एक्टर ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए ट्वीट किया है।

वरुण ने ट्वीट कर लिखा, आज सुबह मैं सोकर उठा और मैंने देखा कि मुझे ट्रोल किया जा रहा है। मैं आपके भ्रम का गुब्बारा फोड़ना चाहता हूं और आप सभी को बता दूं कि ये स्टेज पर उनके लिए पहले से ही प्लान किया गया था। मेरे खिलाफ बोलना बंद करो। सुप्रभात।

वरुण धवन ने दी सफाई

इसी के साथ एक्टर ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भेजा है। गिगी हदीद ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण के साथ अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, थैंक्यू वरुण धवन मेरा बॉलीवुड ड्रीम पूरा करने के लिए। इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाई है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई थी क्लास

वरुण धवन ने रणवीर सिंह और शाहरुख खान के साथ झूमे जो पठान गाने पर भी परफॉर्म किया था। तीनों स्टार्स को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, गिगी हदीद, टॉम हॉलैंड, कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट, सलमान खान, रेखा, ऐश्वर्या राय, रजनीकांत समते कई लोगों ने हिस्सा लिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article