फैन ने सुनाया Varun Dhawan संग दिल छू जाने वाला किस्सा, एक्टर के वायरल वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक्टर से मिलने उनकी फैन भी पहुंची थीं। फैन ने कैमरे में वरुण से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। एक्टर का फैन संग ये क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) हाल ही में यूएई इवेंट से वापस लौटकर भारत आए हैं। एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में स्पॉट हुए। एक्टर से मिलने के लिए उनसे एक फैन पहुंचीं। उस फैन ने वरुण से मिलने के बाद पैपराजी को बताया कि एक्टर कितने दयालु है। फैन का वरुण संग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फैन बताती हैं कि वरुण और उनके पिता मेरी बीमार बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वो मुझे जानते तक नहीं थे। वरुण उनसे पूछते हैं कि अब आपकी बेटी कैसी है। ये भी पढ़ें-29 साल बाद शाहरुख-सलमान की कल्ट क्लासिक Karan Arjun सिनेमाघरों में इस दिन होगी री-रिलीज, फैंस को भाईजान ने दिया दिवाली गिफ्ट

varun

Varun Dhawan (credit pic: Instagram)

फैन बताती हैं कि उनकी बेटी बिल्कुल ठीक हैं। आप बहुत अच्छे हैं। फैन अपने वीडियो में कहती हैं मैं ये कैमरा में ये सबको बताना चाहती थी। एक्टर का फैन संग क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed