Border 2: गदर 2 के बाद सनी देओल के सितारे बुलंदियो पर है। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही एक्टर की बॉर्डर 2 की अनाउंसमेंट हुई है। इस फिल्म को भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। फिल्म में वरुण धवन की एंट्री हुई है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, सनी देओल के बाद वरुण धवन ने इस फिल्म को साइन किया है।
Varun Dhawan In Border 2 (credit Pic: Instagram)
सूत्र ने कहा, बॉर्डर 2 हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। इस फिल्म में वरुण धवन की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। एक्टर बॉर्डर फिल्म के बहुत बड़े फैन में से एक है। इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्टर काफी एक्साइटेड है। एक्टर को लगता है कि ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
बॉर्डर 2 में हुई वरुण धवन की एंट्री
सूत्र ने आगे कहा, बॉर्डर की दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान है। बॉर्डर 2 इस नवंबर के महीने में फ्लोर पर आएगी। वरुण बेबी जॉन की शूटिंग के बाद दिसंबर महीने में इस फिल्म से जुड़ेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर 2 अगले साल गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है। टीम का हर सदस्य इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स इस फिल्म के जरिए दर्शकों को अलग अनुभव देना चाहते हैं। सनी इन दिनों तेलुगु निर्देशक गोपीचंद के साथ जट की शूटिंग में बिजी है। वहीं, वरुण धवन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग में बिजी है। एक्टर स्त्री 2 में कैमियो रोल में नजर आए थे। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
