Varun Dhawan ने परिवार संग केक काटकर मनाया 37वां जन्मदिन, श्रद्धा कपूर का मजेदार कमेंट देख छूट जाएगी हंसी

Varun Dhawan Celebrates 37th Birthday With Family: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन का आज 37वां जन्मदिन है। उनके बर्थडे के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक बधाइयां दे रहे हैं। वरुण धवन ने केक काटकर परिवार संग जन्मदिन मनाया, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर कीं।

Varun Dhawan Celebrates 37th Birthday With Family: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपने अंदाज और फिल्मों से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। वरुण धवन का आज 37वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक वरुण धवन को खूब बधाइयां दे रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। 'बेबी जॉन स्टार' वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपना 37वां जन्मदिन परिवार संग केक काटकर मनाया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई हैं। पोस्ट शेयर करने के साथ-साथ वरुण धवन ने हिंट दिया कि वह जल्द ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

End of Feed