बॉलीवुड

Varun Dhawan ने बेटी संग मनाया पहला Father's Day, पोस्ट शेयर कर दिखाई पहली झलक

Varun Dhawan Showed Baby Girl First Glimpse: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में एक बेबी गर्ल के पिता बने हैं, ऐसे में आज उनका पहला फादर्स डे है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की है, इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीर।

Image

Varun Dhawan Showed Baby Girl First Glimpse

Varun Dhawan Showed Baby Girl First Glimpse: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावरफुल एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर की पत्नी नताशा दलाल ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया जिसके लिए उन खूब बधाइयाँ मिली। अब कुछ देर पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर बेटी की पहली झलक शेयर की, जिसमें उन्होंने फादर्स डे मनाने का जिक्र किया। आज पूरी दुनिया फादर्स डे मना रहे हैं ऐसे में वरुण यह बेटी होने के बाद पहला फादर्स डे है। टाइम्स नाउ नवभारत इस रिपोर्ट में देखिए वरुण का अपनी बेटी के लिए प्यार पोस्ट।

16 जून 2024 को पूरी दुनिया फादर्स डे के तौर पर अपने पिता संग मना रही हैं। ऐसे में 3 जून को बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और पत्नी नताशा दलाल ने घर में बेटी का स्वागत किया था। फादर्स डे के मौके पर एक्टर ने अपनी प्यारी बेटी की झलक दिखाई जिसमें वह अपनी नन्ही मुन्नी उंगलियों से अपने पिता का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आगर की तरह वायरल हो रही है और फैंस एक्टर से गुहार लगा रहे हैं की वो जल्द बेटी का नाम रखें।

वरुण ने अपने डॉग की भी तस्वीर शेयर की जो काफी प्यारी है। एक्टर ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा कि हैप्पी फादर्स डे। मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका है बाहर जाकर अपने परिवार के लिए काम करना, इसलिए मैं भी यही करूँगा। एक लड़की का पिता बनकर मुझे इससे ज़्यादा खुशी नहीं हो सकती। एक्टर की वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म बेबी जॉन में नजर आने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article