Baby John Teaser ने 24 घंटे में रचा इतिहास, 157.1 मिलियन व्यूज के साथ वरुण धवन ने तोड़े कई सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही अपनी नई फिल्म बेबी जॉन (Baby John) लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। बेबी जॉन का टीजर मेकर्स ने बीते दिन रिलीज किया था, जिसने मात्र 24 घंटों में 157.1 मिलियन व्यूज पार करके सबको चौंका दिया है और कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टूडेंट नं. 1 वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी नई फिल्म बेबी जॉन का टीजर बीते दिन रिलीज किया था, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। फिल्म बेबी जॉन (Baby John) के टीजर में न केवल वरुण धवन जबरद्सत एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं बल्कि जैकी श्रॉफ का धांसू अवतार भी लोगों को चौंका रहा है। फिल्म बेबी जॉन का निर्माण एटली के बैनर तले किया गया है, जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान को करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म जवान दी है। फिल्म बेबी जॉन के फ्रेम्स देखकर भी लग रहा है कि एटली जवान जैसी ही धांसू एक्शन एंटरटेनर लेकर आए हैं, जिसे देखकर दर्शक सीटियां और तालियां बजाने को मजबूर हो जाएंगे।

Baby John Teaser

फिल्म बेबी जॉन (Baby John Teaser) जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब दर्शकों का असली रिएक्शन पता चलेगा लेकिन अभी फिल्म के टीजर पर लोगों ने जो प्यार बरसाया है, वो भी सराहनीय है। मेकर्स द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया गया है कि फिल्म बेबी जॉन के टीजर ने मात्र 24 घंटों में 157.1 मिलियन व्यूज पार कर डाले हैं। बेबी जॉन के टीजर को 157.1 मिलियन व्यूज फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर मिले हैं।

End of Feed