बॉलीवुड

SCOOP: साई पल्लवी को मिला बॉलीवुड के इस खान का साथ!! जल्द हिन्दी फिल्मों में मचाएंगी तहलका

Sai Pallavi doing Aamir Khan Movie: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) इन दिनों अपनी सफल फिल्म अमरन को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म अमरन की सफलता का जश्न मनाया गया, जिसके दौरान खुलासा हुआ कि साई पल्लवी जल्द ही आमिर खान (Aamir Khan) की नई फिल्म में दिखाई देंगी।

Image

Sai Pallavi Doing Aamir Khan Movie

Sai Pallavi doing Aamir Khan Movie: साउथ अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) को फिल्म अमरन के लिए जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं। फिल्म अमरन में साई पल्लवी ने बेहद खूबसूरत काम किया है, जिस कारण दर्शकों से लेकर फिल्म क्रिटीक्स तक सभी उनकी तारीफें कर रहे हैं। फिल्म अमरन के मेकर्स ने हाल ही में इसकी अपार सफलता का जश्न मनाया था, जिसके दौरान फिल्मकार राजकुमार पेरियासमी ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। असल में राजकुमार जब मीडिया से बात कर रहे थे, तब उनके मुंह से निकल गया कि साई पल्लवी जल्द ही बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान के साथ काम करने जा रही हैं। राजकुमार के मुंह से ये बात सुनने के बाद साई पल्लवी चौंक गई और मुस्कुराने लगीं।

Aamir KHan

Aamir KHan

राजकुमार जब फिल्म अमरन की तारीफ कर रहे थे तब उन्होंने साई पल्लवी की भी तारीफ की। इसी दौरान उन्होंने साई पल्लवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात की और कहा कि वो जल्द ही आमिर खान (Aamir Khan) के साथ काम करती दिखाई देंगी। राजकुमार ने कहा, 'साई पल्लवी जल्द ही आमिर खान के बैनर के साथ काम करने वाली हैं। इसमें वो लीडिंग लेडी का किरदार प्ले करती दिखेंगी। साई पल्लवी और आमिर खान की नई फिल्म अगले साल रिलीज होगी।' राजकुमार ने जैसे ही साई पल्लवी के बारे में ये खुलासा किया कि वो आमिर खान के साथ काम करने वाली हैं, वो चौंक गईं। साई पल्लवी का चेहरा लाल हो गया और वो तुरंत मुस्कुराने लगीं।

बताते चलें कि साई पल्लवी की साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है लेकिन अब वो बॉलीवुड में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। आमिर खान के साथ अगली फिल्म करने वाली साई पल्लवी जल्द ही रणबीर कपूर के साथ रामायण में भी दिखाई देंगी। फिल्म रामायण का डायरेक्शन नितेश तिवारी करेंगे और इसमें यश और सनी देओल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article