बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टूडेंट नं. 1 वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी नई फिल्म बेबी जॉन का टीजर बीते दिन रिलीज किया था, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। फिल्म बेबी जॉन (Baby John) के टीजर में न केवल वरुण धवन जबरद्सत एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं बल्कि जैकी श्रॉफ का धांसू अवतार भी लोगों को चौंका रहा है। फिल्म बेबी जॉन का निर्माण एटली के बैनर तले किया गया है, जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान को करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म जवान दी है। फिल्म बेबी जॉन के फ्रेम्स देखकर भी लग रहा है कि एटली जवान जैसी ही धांसू एक्शन एंटरटेनर लेकर आए हैं, जिसे देखकर दर्शक सीटियां और तालियां बजाने को मजबूर हो जाएंगे।
फिल्म बेबी जॉन (Baby John Teaser) जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब दर्शकों का असली रिएक्शन पता चलेगा लेकिन अभी फिल्म के टीजर पर लोगों ने जो प्यार बरसाया है, वो भी सराहनीय है। मेकर्स द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया गया है कि फिल्म बेबी जॉन के टीजर ने मात्र 24 घंटों में 157.1 मिलियन व्यूज पार कर डाले हैं। बेबी जॉन के टीजर को 157.1 मिलियन व्यूज फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर मिले हैं।
पहली बार एक्शन अवतार में दिखेंगे वरुण धवन
कलाकार वरुण धवन को दर्शक अब तक केवल चॉकलेटी बॉय के रूप में जानते हैं लेकिन बेबी जॉन के साथ ऐसा लग रहा है कि वो अपनी इमेज बदलने के मूड में हैं। यह पहला मौका है जब वरुण धवन एक्शन अवतार में दिखाई देंगे और 20-30 गुंडों को एक साथ मारते नजर आएंगे। एटली साउथ के जाने-माने निर्माता-निर्देशक हैं, जो अपनी एक्शन मूवीज के लिए फेमस हैं। ऐसा लग रहा है कि एटली का साथ पाकर वरुण धवन उस काम में सफल हो जाएंगे, जिसको वो लम्बे समय से करना चाहते थे। वैसे आपको फिल्म बेबी जॉन का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
