क्लीनिक के बाहर Varun Dhawan का फूटा पैपराजी पर गुस्सा, चिल्लाकर बोले- 'तेरे को अंदन आना है'

Varun Dhawan Angry On Paparazzi: वरुण धवन हाल ही में क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए। एक्टर को देखकर पैपराजी फोटो क्लिक करने लगते हैं। एक्टर भड़क जाते हैं। वो कहते हैं कि तूझे भी अंदना आना है। एक्टर के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Varun Dhawan Angry On Paparazzi: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द पिता बनने वाले हैं। एक्टर इस फेज को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर की पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। दोनों आने नन्हें मेहमान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर हाल ही में क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए। एक्टर को देखते ही फोटोग्राफर्स उनका नाम चिल्लाने लगे। वरुण को पैप्स का ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक्टर पैपराजी पर भड़कते हुए कहते हैं डॉक्टर के पास जा रहा हूं। तुझे अंदर आना है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में वरुण कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी कार से बाहर निकलकर उतरते हैं और पैपराजी उनका नाम लेकर बोलते हैं कहां वरुण भाई। एक्टर भड़कते हुए कहते हैं तू भी चलेगा। एक्टर के रिएक्शन का फैंस ने सपोर्ट किया है। लोगों का कहना हैं कि पैप्स को समझना चाहिए कि सेलेब्स को भी प्राइवेसी देनी चाहिए।

End of Feed