बॉलीवुड

करोड़ों की कार छोड़कर मेट्रो की सवारी करते Kartik Aaryan, ट्रोल्स ने बताया अक्षय कुमार की कॉपी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 7, 2024, 06:05 PM IST

Kartik Aaryan In Metro Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर मेट्रो में सफर करते हुए नजर रहे हैं। कार्तिक आर्यन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Instagram

Kartik Aaryan In Metro: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। 'चंदू चैंपियन' इसी महीने 14 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन इसका जमकर प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में कार्तिक आर्यन मेट्रो में सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

मेट्रो में सफर करते दिखे कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन को मेट्रो में देखने के बाद फैंस उनके साथ फोटोज क्लिक करवाते दिखे। कार्तिक आर्यन इस वायरलकरोड़ों की कार छोड़कर मेट्रो की सवारी करते Kartik Aaryan, ट्रोल्स ने बताया अक्षय कुमार की कॉपीहो रहे वीडियो में मास्क पहने दिखाई दिए। कार्तिक आर्यन के इस सादगी भरे अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तो वहीं ट्रोल्स ने इसे पीआर स्टंट बताया है। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया।

कार्तिक आर्यन के वीडियो पर यूजर्स ने किए ये कमेंट्स

कार्तिक आर्यन का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'पब्लिक का शहजादा'। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'अक्षय कुमार सर की कॉपी कर रहा है'।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article