बॉलीवुड

क्लीनिक के बाहर Varun Dhawan का फूटा पैपराजी पर गुस्सा, चिल्लाकर बोले- 'तेरे को अंदन आना है'

Varun Dhawan Angry On Paparazzi: वरुण धवन हाल ही में क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए। एक्टर को देखकर पैपराजी फोटो क्लिक करने लगते हैं। एक्टर भड़क जाते हैं। वो कहते हैं कि तूझे भी अंदना आना है। एक्टर के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Varun Dhawan (credit Pic: Instagram)

Varun Dhawan Angry On Paparazzi: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द पिता बनने वाले हैं। एक्टर इस फेज को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर की पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। दोनों आने नन्हें मेहमान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर हाल ही में क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए। एक्टर को देखते ही फोटोग्राफर्स उनका नाम चिल्लाने लगे। वरुण को पैप्स का ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक्टर पैपराजी पर भड़कते हुए कहते हैं डॉक्टर के पास जा रहा हूं। तुझे अंदर आना है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में वरुण कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी कार से बाहर निकलकर उतरते हैं और पैपराजी उनका नाम लेकर बोलते हैं कहां वरुण भाई। एक्टर भड़कते हुए कहते हैं तू भी चलेगा। एक्टर के रिएक्शन का फैंस ने सपोर्ट किया है। लोगों का कहना हैं कि पैप्स को समझना चाहिए कि सेलेब्स को भी प्राइवेसी देनी चाहिए।

पैपराजी पर भड़के वरुण धवन

वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि वरुण को भी आराम से बात करनी चाहिए। पैप्स का ये काम है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बेबी जॉन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से कीर्ति सुरेश बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली है। वरुण के साथ राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्टर सामंथा रुथ प्रभु के साथ वेब सीरीज सिटाडेल में दिखाई देंगे। एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

इसके अलावा करण जौहर ने वरुण संग अपने अपकमिं फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ऐलान किया है। इस फिल्म में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में होंगी। दोनों ने इससे पहले साथ में बवाल में काम किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article