Bhediya Tralier: थ्रिलर-सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर, 'भेड़िया' बन वरुण धवन ने जीता दिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 02:11 PM IST

Bhediya Tralier out: वरुण धवन और कृति सेनन की एक बार फिर फिल्म भेड़िया में नजर आएगी। दोनों सितारों की थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में वरुण धवन का अवतार काफी दमदार नजर आ रहा है।

Bhediya Tralier Video: बॉलीवुड में 10 साल पूरे करने के अवसर पर एक्टर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वरुण धवन और कृति सेनन की एक बार फिर फिल्म भेड़िया में नजर आएगी। दोनों सितारों की थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने रोमांचक पोस्टर्स की वजह से काफी दिन से चर्चा में है। इस फिल्म में वरुण ही नहीं कृति का अंदाज भी अब तक रिलीज हुई उनकी सारी फिल्मों से हटकर है।

Bhediya Tralier: थ्रिलर-सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर, 'भेड़िया' बन वरुण धवन ने जीता दिल

‘भेड़िया’ के ट्रेलर में आप देखेंगे कि वरुण धवन के अंदर भेड़िए की रूह आ जाती है और रात के अंधेरे में जंगल के बीच की आंखें और आग की लपटें काफी खौफनाक तस्वीर दिखाती हैं। ट्रेलर में भेड़िया बने वरुण धवन के रूप को देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 2 मिनट और 55 सेकंड का ये कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिलर से भरा है। यहां कुछ सीन्स देखकर आपको थोड़ा डर लगेगा तो कुछ सीन्स हंसी दिलाते हैं। इस ट्रेलर में वरुण धवन का अवतार काफी दमदार नजर आ रहा है।

End of Feed