'बवाल' के बाद फिर बनेगी Varun Dhawan-Janhvi Kapoor की जोड़ी !! David Dawan ने किया कमाल

Varun-Janhvi To Star in David Dhawan’s Next: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही जानकारी के अनुसार वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को 'बवाल' के बाद एक साथ डेविड धवन की नेक्स्ट मूवी में देखा जाएगा। फैन्स दोनों को साथ में देखने के लिए बेताब हैं।

Varun-Janhvi To Star in David Dhawan’s Next: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की जोड़ी को पहली बार फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और ये फ्रेश जोड़ी भी लोगों के दिलों पर राज करने में सफल रही थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जोड़ी एक बार फिर दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) की अगली फिल्म में नजर आएंगे। मेकर्स की ओर से अभी तक दोनों कास्टिंग पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन इस खबर ने फैन्स के अंदर एक नई उम्मीद जगा दी है।

Varun Dhawan-Janhvi Kapoor-David Dhawan

इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन और जान्हवी कपूर को साथ में एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है। दोनों को डेविड धवन की फिल्म में एक बार फिर देखा जाएगा। अभी तक यह खुलासा नहीं किया गया है कि फिल्म की ओरिजिनल है या फिर यह रीमेक होगी। दोनों को बड़े परदे देखने के लिए फैन्स भी बेकारार हैं। डेविड धवन ने आखिरी बार बेटे वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' को डायरेक्ट किया था। इसमें सारा अली खान लीड रोल में नजर आई थीं।

End of Feed