Ira-Nupur Wedding : इरा खान ( Ira Khan) -नुपूर शिखरे ( Nupur Shikhare) की डेस्टिनेशन वेडिंग आज उदयपुर में होने जा रही है। कपल पिछले तीन दिन से उदयपुर में अपने परिवार के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। बीती रात जहां कपल ने संगीत सेरेमनी पर खूब इन्जॉय किया। वहीं अब शादी में आए मेहमान और परिवार वाले शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। हाल ही में तस्वीर सामने आ रही हैं कि सभी ड्रेस रिहर्सल कर रहे हैं। वहीं दूल्हे राजा भी शादी के दिन वर्कआउट करने दिखाई दे रहे हैं।
इरा खान( Ira Khan) नूपुर शिखरे( Nupur Shikhare) की वेडिंग तस्वीरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। सभी मेहमान ग्रांड वेडिंग की तैयारियों में लगे हुए हैं । इरा खान और नुपुर शिखरे की शादी के जश्न में मौजूद मेहमान समारोह की अंदरूनी झलकियां साझा कर रहे हैं। आज सुबह एक गेस्ट ने एक तस्वीर साझा की जिसमें इरा, नुपुर और अन्य मेहमान जोड़े की शादी से कुछ घंटे पहले ड्रेस रिहर्सल कर रहे थे। तस्वीर में, इरा, नुपुर, ज़ैन मैरी, मिथिला पालकर और अन्य लोग एक ऊंचे मंच पर एक पंक्ति में खड़े दिखाई दे रहे हैं, और उनके पीछे पहाड़ियों का शानदार दृश्य दिखाई दे रहा है। कैप्शन में लिखा है, “ड्रेस रिहर्सल- प्यारी इरा खान, नुपुर शिखरे के पीछे खूबसूरत छाया, बादलों और पहाड़ियों को देखें।
इस बीच, आज सुबह दूल्हे नुपुर शिखरे को भी अपने दोस्तों के साथ चाय और नाश्ते का आनंद लेते हुए देखा गया। तस्वीर में बैकग्राउंड में खूबसूरत पहाड़ियां दिखाई दे रही हैं। वहीं इरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नूपुर के वर्कआउट की वीडियो भी शेयर की हैं।
