बॉलीवुड

Bawaal Release Date: 'बवाल' की अचानक बदली रिलीज डेट, जानें कब आएगी वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 22, 2023, 01:40 PM IST

Varun Dhawan Film Bawaal release date: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेगी। जनता का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार फिल्म बवाल अपने शानदार कंटेंट के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खीचने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Image

Bawaal Film

Bawaal Release Date: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बावल' को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है। रोमांटिक एक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म मेकर ने ट्वीट किया- 'साजिद सर के साथ यह मेरा दूसरा जुड़ाव। साथ ही वरुण धवन और जान्हवी कपूरअभिनीत दिलचस्प फिल्म #BAWAAL 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी।'

पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक की जोड़ी फिर से बवाल के लिए साथ काम कर रही है। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेगी। जनता का भरपूर मनोरंजन करने वाली यह फिल्म अपने शानदार कंटेंट के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों में खीचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वैसे 'बवाल' की रिलीज डेट बदली गई है और इसकी तारीख को पीछे धकेल दिया गया था। पहले यह अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, बवाल की रिलीज डेट बदलने के पीछे की वजह फिल्म के वीएफएक्स और अन्य तकनीकी जरूरतें बताई गई हैं।

विदेश में हई 'बवाल' की शूटिंग

'बवाल' एक लव स्टोरी बताई जा रही है। ये फिल्म अप्रैल में फ्लोर पर आई थी। लखनऊ, उत्तर प्रदेश के बाद इसकी शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ में भी हुई है। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर और स्टंटमैन जर्मनी से हायर किए गए थे, साथ ही फिल्म के क्रू में 700 से ज्यादा लोग हैं। ये फिल्म वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। 'बवाल' का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है और यह अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा को-प्रोड्यूस है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article