Bawaal Celebs Review: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बवाल के प्रमोशन में वरुण और जाह्नवी काफी बिजी है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। फिल्म कल यानी 21 जुलाई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। बवाल का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।
Varun Dhawan and Janhvi Kapoor (credit pic: instagram)
पहली बार वरुण और जाह्नवी साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आया थी। बवाल के रिलीज से पहले सेलेब्स के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी।
सेलेब्स ने बताया कैसी है बवाल?
फिल्म की स्क्रीनिंग पर करण जौहर, एटली कुमार, नोरा फतेही, अर्जुन कपूर, मनीष पॉल, मुकेश छाबड़ा, रश्मिका मंदाना समेत सितारों का जमावड़ा लगा था। सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। आइए जानते हैं कैसी है बवाल?
जाह्नवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर ने लिखा कि मैंने इस फिल्म को बहुत एन्जॉय किया है। ये एक यूनिक और एंटरटेनिंग लव स्टोरी है। फिल्म में जिंदगी को देखने को बेहद बारीकी से समझाया गया है। ये जाह्नवी और वरुण के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस हैं। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लिखा, आई लव यू नितेश भाई। आप बार-बार दिल जीत लेते हो। वरुण धवन क्या बात है... क्या बात है कहां छिपा रखी थी ये परफसॉर्मेंस। जाह्नवी ने खासतौर पर इमोशनल सीन्स में जान डाल दी। इसके अलावा करण जौहर भी वरुण और जाह्नवी के काम की तारीफ करते नजर आएंगे। दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगेगी। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
