बॉलीवुड

Virat Kohli ने 'झूमे जो पठान' गाने पर लाखों लोगों के सामने किया डांस, वीडियो हुई वायरल

Virat dancing on Jhoome Jo Pathaan: भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो झूमे जो पठान गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को विराट कोहली का डांस काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

Virat Kohli ने झूमे जो पठान पठान गाने पर लाखों लोगों के सामने किया डांस, वीडियो हुई वायरल

KEY HIGHLIGHTS
विराट कोहली ने झूमे जो पठान गाने पर किया डांस
किंग कोहली का डांसिग वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
लोगों को पसंद आ रहा है किंग कोहली का डांस

Virat dancing on Jhoome Jo Pathaan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान का नशा इन दिनों सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म पठान जब से रिलीज हुई है, तब से ही यह सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। फिल्म पठान के गाने भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिन पर हर कोई झूम रहा है। सिनेमाघरों से ऐसे कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें लोग पठान के गानों पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। सिनेमाघरों के साथ-साथ अब पठान का नशा क्रिकेट खिलाड़ियों पर भी छाने लगा है। इंटरनेट पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली पठान का डांस स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। किंग कोहली का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विराट कोहली ने लाखों लोगों के सामने किया पठान गाने पर डांस:

विराट कोहली का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पठान का डांस स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। किंग कोहली ब्रेक्स के दौरान टीम वालों संग कई दफा मस्ती करते दिख जाते हैं। इस बार भी वो टीममेट्स के साथ पठान गाने पर मस्तीभरा डांस करते दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली अच्छे डांसर हैं, जिस कारण उनका डांस स्टेप किसी को पसंद आ रहा है। विराट कोहली का डांस स्टेप देखने के बाद हर कोई उनसे पूरे गाने पर डांस परफॉर्मेंस की गुजारिश कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि किंग कोहली फैंस की ये फरमाइश कब तक पूरी करते हैं।

फिल्म पठान सिनेमाघरों में कर रही है ताबड़तोड़ कमाई:

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने ग्लोबली 900 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस वीकेंड भी फिल्म अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है, जिन्हें देखकर माना जा रहा है कि यह जल्द ही 1000 करोड़ी हो जाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article