बॉलीवुड

Vaathi Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर चला धनुष की वाथी का जलवा, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 19, 2023, 04:22 PM IST

Vaathi Box Office Collection Day 2: धनुष की वाथी को लेकर दर्शकों का क्रेज देखने लायक है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वाथी तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Dhanush and kartik aaryan (credit pic: instagram)

Vaathi Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म वाथी (Vaathi) 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर वाथी का जलवा कामयाब है। इस फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। तमिल भाषा में इस फिल्म का नाम वाथी है और तेलुगु में सर रखा गया है। इस फिल्म को वैंकी एंटलुरी ने डायरेक्ट किया है। वाथी का ट्रेलर आने के बाद से ही फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

वाथी के साथ बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) भी रिलीज हुई है। शहजादा को लेकर दर्शकों को बहुत उम्मीदें थी। लेकिन फिल्म के दूसरे दिन का बिजनेस कुछ खास नहीं रहा। शहजादा ने दूसरे दिन 6.65 करोड़ का बिजनेस किया।

वाथी ने दूसरे दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

वाथी में एजुकेशन सिस्टम में चल रहे स्कैम को अच्छी तरह से दिखाया गया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने दूसरे दिन 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। वाथी में धनुष के साथ समयुक्ता लीड रोल में हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं।

फिल्म में Samuthirakani निगेटिव रोल में है। फिल्म में धनुष टीचर की भूमिका निभा रहे हैं, जो प्राइवेट कॉलेज में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने का काम करते हैं। टीचर के रोल में धनुष बिल्कुल फिट बैठ रहे हैं। हिंदी बेल्ट में भी धनुष की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मेकर्स ने वाथी के ओटीटी राइट्स को बेच दिया है। फिल्म को इंटरनेशनल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचा गया है। फिल्म बहुत ही जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द स्ट्रीम होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article