बॉलीवुड

Vaani Kapoor के हाथ लगी कॉमेडी-ड्रामा 'Badtameez Gill', मई के महीने में शूटिंग होगी शुरू

Vaani Kapoor Will Start Shoot for Badtameez Gill: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वाणी कपूर (Vaani Kapoor) को एक बेहतरीन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'बदतमीज गिल' (Badtameez Gill) मिली है। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी कर रहे हैं। शूटिंग मई में शुरू कर दी जाएगी।

Image

Vaani Kapoor

Vaani Kapoor Will Start Shoot for Badtameez Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने साल 2013 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' (Shuddh Desi Romance) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वाणी कपूर को देख फैन्स उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे। कई समय से वाणी कपूर को किसी फिल्म में नहीं देखा गया था लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक एक्ट्रेस के साथ एक कॉमेडी-ड्रामा लग गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने यानी मई में ही शुरू कर दी जाएगी।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वाणी कपूर को जल्द ही फिल्म 'बदतमीज गिल' (Badtameez Gill) में अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। फिल्म की बरेली और लंदन में सेट की जाएगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के भाई अपार्शक्ति खुराना भी हैं, जो वाणी के भाई का रोल निभाते नजर आएंगे। मेकर्स ने परेश रावल को भी ऑनबोर्ड लिया है। फिल्म में परेश रावल को वाणी कपूर के पिता की भूमिका ऑफर हुई है। 'बदतमीज गिल' का निर्दशन नवजोत गुलाटी करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए मेकर्स ने मई का पहला हफ्ता चुना है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वाणी कपूर को आखिरी बार फिल्म 'शमशेरा' में देखा गया था। इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में संजय दत्त ने विलेन का किरदार निभाया था। निराशा की बात यह है कि फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 'बदतमीज गिल' के अलावा वाणी कपूर के पास नेटफ्लिक्स की एक क्राइम थ्रिलर सीरीज भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article