UT 69 Twitter Review: राज कुंद्रा की फिल्म दर्शकों को लगी बेदम, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 3, 2023, 11:00 AM IST

UT 69 Twitter Review:राज कुंद्रा (Raj Kundra) की फिल्म यूटी 69 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में राज ने अपनी जेल जर्नी के बारे में दिखाया है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पढ़ लें रिव्यू।

UT 69 Twitter Review: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की डेब्यू फिल्म यूटी -69 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में राजकुंद्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी राज कुंद्रा की जेल जर्नी के बारे में है। कई लोगों का कहना है कि राज ने इस फिल्म को अपने इमेज साफ करने के लिए बनाया है। साल 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आइए जानते हैं दर्शकों को राज की ये फिल्म कैसी लगी?

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फिल्म को लेकर लगातार रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फिल्म में राज की कहानी के अलावा सब कुछ। दूसरे यूजर ने लिखा, बोरिंग फिल्म है सिर्फ जेल की कहानी है। तीसरे यूजर ने लिखा, राज ने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है। ज्यादातर लोग फिल्म में राज की एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं। लेकिन कहानी के मामले में फिल्म बेदम निकली।

End of Feed