बाथरूम का वीडियो लीक होने पर Urvashi Rautela ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी भी लड़की के साथ ऐसा ना हो'

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का कुछ दिनों पहले बाथरूम का वीडियो लीक हुआ था। एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म घुसपैठिया के ट्रेलर लॉन्च पर शामिल हुई थी। एक्ट्रेस ने बाथरूम का वीडियो लीक होने पर अपना रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव हैं। एक्ट्रेस का कुछ दिनों पहले प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था। एक्ट्रेस के बाथरूम का वीडियो लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा था। लोगों का कहना था कि इस तरह से किसी की प्राइवेसी को कैसे ताक पर रखा जाता है। वायरल वीडियो के बाद एक्ट्रेस का ऑडियो भी सामने आया था जिसमें वो अपने मैनेजर से पूछती हैं कि तुमने वो वीडियो देखा। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे मेरा वीडियो कैसे लीक हो गया। मुझे उनसे बात करनी होगी।

मैनेजर इसके जवाब में कहता है कि वो इस वीडियो को इंटरनेट से हटाने की कोशिश कर रहा है। हमें उससे सामने से बात करनी होगी ना कि कॉल पर। हमारा फोन भी टैप हो रहा हो। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी फिल्म घुसपैठिया के ट्रेलर लॉन्च पर शामिल हुई थी। एक्ट्रेस ने लीक प्राइवेट वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।

End of Feed