Akshay Kumar's Son Aarav Khanna: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का अपने बेटे आरव के साथ काफी प्यारा बॉन्ड है। दोनों एक साथ काफी क्वालिटी टाइम भी बिताते नजर आते हैं, सिर्फ इतना ही नहीं अक्षय और आरव की बाप-बेटे की जोड़ी फैंस की भी फेवरेट है। एक्टर ने बीते दिन 9 सितंबर 2024 को अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके को-स्टार्स से लेकर लाखों फैंस ने भी खूब बधाई दी हैं। इस बीच अब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें एक्टर अपने बेटे आरव एक साथ वैकेशन एंजॉय करते दिख रहे हैं। अक्षय कुमार के बर्थडे के मौके पर उनका पूरा परिवार छुट्टियां मना रहा है। इस बीच आरव और अक्षय को एक तस्वीर में सनसेट का मजा लेते भी देखा जा सकता है। यह फोटो काफी प्यारी लग रही है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Akshay Kumar New Film Title: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म के टाइटल से उठा पर्दा, नाम जान खुला रह जाएगा मुंह
Akshay Kumar and Aarav Photo
बेटे आरव ने लुटाया पापा पर प्यार
अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ टाइम बिता रहा है। अब कुछ दिन बाद 15 सितंबर को ही बेटे आरव का भी बर्थडे है और उसके कुछ दिनों बाद 25 सितंबर को अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा का भी जन्मदिन है। तो यह सितंबर का महीने अक्षय कुमार के परिवार के लिए बेहद खास होता है।
इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। फोटो में अक्षय और आरव एक दूसरे को साइड हग करते हुए दिख रहे हैं। यूजर्स ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हम आपको भी इस फ्रेम में मिस कर रहे हैं ट्विंकल।
