Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन स्टारर में हुई श्रीलीला की एंट्री, ऑनस्क्रीन दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

Sreeleela in Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला फिल्म 'पुष्पा 2' में आइटम नंबर के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक श्रीलीला को मेकर्स ने कार्तिक आर्यन की नई मूवी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) के फाइनल कर लिया गया है।

Sreeleela in Kartik-Karan's Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: 26 दिसंबर के दिन कार्तिक आर्यन के फैन्स के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ हुए मतभेद को खत्म करते हुए करण जौहर ने एक नई मूवी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) के लिए अभिनेता को फाइनल किया। कार्तिक आर्यन और करण जौहर की नई मूवी की घोषणा होते ही फैन्स यह जानने के लिए बेताब थे कि इसमें लीड एक्ट्रेस कौन होगी? अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक कार्तिक आर्यन स्टारर के लिए साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) को मेकर्स ने फाइनल किया है।

Sreeleela in Kartik Aaryan's Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

कार्तिक आर्यन संग बनेगी श्रीलीला की जोड़ी

बॉलीवुड मोबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि कार्तिक आर्यन की रोमांटिक मूवी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला को देखा जाएगा। इस खबर के सामने आते ही फैन्स भी कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। श्रीलीला इस समय अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में आइटम नंबर करने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं।

End of Feed