बॉलीवुड

Salman Khan’s 59th Birthday: भांजी आयत के साथ केक काटकर सलमान खान ने मनाया जन्मदिन, देखें इनसाइड पिक्स

Salman Khan’s 59th Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सलमान खान (Salman Khan's Birthday) आज यानी 27 दिसंबर के दिन अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सलमान खान के सेलिब्रेशन की कई इनसाइड पिक्स इस समय इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Image

Salman Khan’s 59th Birthday

Salman Khan’s 59th Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan's Birthday) 27 दिसंबर के दिन 59 साल के हो गए हैं। भाईजान के जन्मदिन पर उनके फैन्स और फॉलोअर्स लगातार बधाई दे रहे हैं। सलमान खान ने भी बीती रात अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बड़ी धूमधाम के साथ बर्थडे का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सलमान खान की बर्थडे सेलिब्रेशन की कई पिक्स तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान सलमान खान को भांजी आयत के साथ केक काटते हुए देखा। इस पल को सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने रिकॉर्ड किया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर साजिद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की पिक्स को शेयर किया है। इन पिक्स में सलमान खान को बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है। आयत के साथ सलमान खान का केक कट करते हुए का वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। हरकोई सलमान खान को कमेंट्स में बर्थडे विश कर रहा है। साजिद खान ने इन पिक्स को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'जन्मदिन की बधाई हो बड़े भाई सलमान खान और हमारी प्यारी एंजेल आयत को भी। लव यू ऑलवेज।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के जन्मदिन पर आज उनकी फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज होने वाला था। मेकर्स ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन होने की वजह से 'सिकंदर' का टीजर पोस्टपोन कर दिया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article