बॉलीवुड

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: लड़ाई खत्म कर रोमांटिक कॉमेडी के लिए साथ आए कार्तिक-करण, कर डाली बड़ी घोषणा

Kartik-Karan's Next is Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: बॉलीवुड के गलियारों से एक बेहद ही खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। सारे गिले-शिकवे भुलाकर अब कार्तिक आर्यन ने मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी के हाथ मिला लिया है। इस फिल्म का टाइटल 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रखा गया है।

Image

Kartik-Karan's Next is Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

Kartik-Karan's Next is Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: बॉलीवुड फिल्म में हर दिन नई-नई चीजें देखने को मिलती रहती हैं। इस इंडस्ट्री से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) के बीच मतभेद होने की खबरें सामने आई हैं। करण जौहर ने फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए कार्तिक आर्यन को कास्ट किया था लेकिन क्रिएटिव इशू होने की वजह से दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी। अब कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने अपने बीच की लड़ाई को खत्म कर एक रोमांटिक कॉमेडी के लिए हाथ मिला लिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करण जौहर संग फिल्म करने की बड़ी घोषणा की है।

रोमांटिक कॉमेडी के कार्तिक-करण ने मिलाया हाथ

कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर करण जौहर अपनी नई मूवी की बड़ी अनाउंसमेंट की है। कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'मम्मी की खाई हुई कसम, ये मम्माज बॉय पूरी करके ही रहता है! रोमांटिक कॉमेडी के साथ वापसी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। 2026 में सिनेमाघरों में सबसे बड़ी प्रेम कहानी आ रही है।' इस मूवी का टाइटल 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रखा गया है।

करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) का निर्देशन समीर विदवान्स करने जा रहे हैं। हालांकि अभी मेकर्स ने इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की घोषणा नहीं की है। फैन्स जानने के लिए बेताब हैं कि इस मूवी कार्तिक आर्यन के साथ किस बॉलीवुड एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा। फिल्म 2026 में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article