बॉलीवुड

'Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri' के लिए फाइनल हुईं अनन्या पांडे, Kartik Aaryan संग ऑनस्क्रीन करेंगी रोमांस

Ananya Panday to Star in TMMTMTTM: मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) के लिए मेकर्स ने अनन्या पांडे को कास्ट कर लिया है। इस मूवी में कार्तिक-अनन्या की जोड़ी बड़े परदे पर नजर आएगी।

Image

Kartik Aaryan and Ananya Panday

Ananya Panday to Star in TMMTMTTM: साल 2024 में क्रिसमस के खास मौके पर करण जौहर और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने लोगों को बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया कि वो साथ में फिल्म कर रहे हैं। करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही कार्तिक आर्यन की फिल्म का टाइटल 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) रखा गया है। फिल्म के लीड हीरो तो कार्तिक आर्यन होंगे लेकिन मेकर्स लीड एक्ट्रेस की तलाश में काफी समय से थे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कार्तिक आर्यन की इस मूवी के लिए निर्माताओं ने अनन्या पांडे (Ananya Panday) को कास्ट कर लिया है।

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में हुई अनन्या पांडे की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) में अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई देंगी। 'पति पत्नी और वो' के बाद कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर दिखाई देगी। इस फिल्म का निर्देशन 'सत्यप्रेम की कथा' फेम समीर विधवांस करने जा रहे हैं। मेकर्स जल्द ही कार्तिक आर्यन में हुई अनन्या पांडे को एंट्री को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

कार्तिक आर्यन और करण जौहर इससे पहले फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए साथ आने वाले थे लेकिन आपसी मतभेद के कारण इसे बंद कर दिया गया। अब फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के लिए ये जोड़ी साथ आई है। यह फिल्म 2026 में रिलीज की जाएगी और मेकर्स इसे 2025 की गर्मियों में फ्लोर पर लेकर जाएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article