बॉलीवुड

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer Twitter Reaction: रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल, लेकिन फिर भी याद आए कार्तिक आर्यन

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी नई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar ) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पास मिल रहा है और वो बोल रहे हैं उन्हें होली के मौके पर इस फिल्म का इंतजार रहेगा।

Image

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar ) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और बस्सी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। डायरेक्टर लव रंजन (Luv Ranjan) द्वारा डायरेक्टेड इस मूवी में दर्शकों को प्यार और नफरत का गेम देखने को मिलेगा। इस गेम में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर दोनों एक-दूसरे को हराने की कोशिश करेंगे और हार-जीत के इस गेम में दोनों एक-दूसरे को ही हार बैठेंगे। लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार 2023 की बहुप्रतीक्षित मूवी है, जिसके ट्रेलर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। लोग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर देखने के बाद बोल रहे हैं कि उन्हें इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के ट्रेलर को ट्विटर पर जमकर प्यार मिल रहा है। लोगों का कहना है कि वो होली के मौके पर इस फिल्म का टिकिट जरूर खरीदेंगे। डायरेक्टर लव रंजन शानदार कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, जो युवाओं को काफी लुभाती हैं। तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर देखने के बाद भी लग रहा है कि उनकी यह मूवी भी यंग जनरेशन को काफी पसंद आएगी। लव रंजन आजकल के प्यार को कॉमेडी के तड़के के साथ परोसते हैं, जिसे देख दर्शकों का दिल खुश हो जाता है।

एक फैन ने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर पर लिखा है, 'फिल्म की जो टैगलाइन है, आजकल प्यार में घुसना आसान है लेकिन निकलना मुश्किल है यह एकदम सही है। मैं इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'फिल्म का ट्रेलर देखने में तो अच्छा लग रहा है... फिल्म भी अगर इतनी ही अच्छी निकल जाए तो मजा आ जाएगा।' लोग लगातार तू झूठी मैं मक्कार के ट्रेलर पर कमेंट की बरसात कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें इसका बेसब्री से इंतजार है।

ऐसा नहीं है कि सभी को तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर पसंद ही आ रहा है। कई सारे लोग हैं जो इसे देखने के बाद बोल रहे हैं कि उन्हें कार्तिक आर्यन की कमी खल रही है। लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर ने शानदार काम किया है लेकिन वो इसमें कार्तिक आर्यन को मिस कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ऐसी फिल्मों के मास्टर हैं, जिस कारण लोग लगातार कार्तिक-कार्तिक कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article