Alia on Ranbir-Shraddha Kissing scene: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने बीते दिन अपनी अपकमिंग मूवी तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज किया था। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर लम्बे समय के बाद लवरबॉय के रूप में दिखाई देंगे। डायरेक्टर लव रंजन ने रणबीर कपूर के अपोजिट पहली बार श्रद्धा कपूर को साइन किया है, जिनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के ट्रेलर में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के कई किसिंग सीन्स भी हैं, जो इस वक्त दर्शकों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के इन किसिंग सीन्स को पसंद करने वाले लोगों के मन में यह सवाल भी है कि आलिया भट्ट ने तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर देखा है नया नहीं?
Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor के किसिंग सीन पर Alia Bhatt ने दिया रिएक्शन, देखें ट्वीट
अदाकारा आलिया भट्ट ने इन लोगों के सवालों का जवाब दे दिया है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर काफी पसंद आया है। आलिया के ट्वीट से साफ है कि उन्हें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के किसिंग सीन्स से कोई दिक्कत नहीं है। वो जानती हैं कि ऐसे सीन्स फिल्मों की डिमांड होते हैं। आलिया भट्ट ने ट्वीट में लिखा है, 'सच बताऊं तो तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर मेरे फेवरेट ट्रेलर्स में से एक है। इस फिल्म को मैं 8 मार्च के दिन जरूर देखूंगी।'
truly one of my most favourite trailers ever 🤍🤍Tu Jhoothi Main Makkaar releasing 8th March☀ t.co/26rHeIIrwO
— ANI (@ANI) Jan 23, 2023
फिल्म तू झूठी मैं मक्कार एक न्यूएज लव स्टोरी है, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जमकर रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन लव रंजन ने किया है, जो इस जनरेशन के सबसे सफल रॉम-कॉम निर्माता हैं। लव रंजन ने प्यार का पंचनामा सीरीज और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी सफल रॉम कॉम फिल्में दी हैं, जिन्होंने जमकर कमाई की है। लोगों का मानना है कि रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन की एक और सफल मूवी होगी, जो रिलीज होते ही कमाई करना शुरू कर देगी। वैसे आपको फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
