Tu Jhoothi Main Makkar Trailer: तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की दिखी शानदार केमेस्ट्री

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 23, 2023, 01:39 PM IST

Tu Jhoothi Main Makkar Trailer: लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म के ट्रेलर में रणबीर और श्रद्धा की केमेस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है। रोमांटिक कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार में पहली बार रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा की जोड़ी देखने को मिल रही है और ये फैन्स के लिए किसी फ्रेश वाइब से कम नहीं है।

'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर फानलनी रिलीज हो गया है। 23 जनवरी को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मचअवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म के ट्रेलर में रणबीर और श्रद्धा की केमेस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है। रोमांटिक कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार में पहली बार रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा की जोड़ी देखने को मिल रही है और ये फैन्स के लिए किसी फ्रेश वाइब से कम नहीं है।

tu jhoothi main makkaar

पहले खबर थी कि फिल्म का ट्रेलर फिल्म पठान के साथ रिलीज होगा, लेकिन इन खबरों पर विराम लगाते हुए मेकर्स ने ट्रेलर सोमवार को ही रिलीज कर दिया है। तू झूठी मैं मक्कार फेस्टिव मोड में 8 मार्च को रिलीज होने जा रही है। होली को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग की है।

End of Feed