Tu Jhoothi Main Makkaar (TJMM) 11th Day Box Office Collection: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रह है। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। रणबीर की फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 11वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये एक रॉमकॉम मूवी है। रणबीर और श्रद्धा दोनों के करियर की छठवी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म ने वर्ल्डवाइड 122 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म में रणबीर, श्रद्धा के अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया और कॉमेडियन अनुभव सिंह बसी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
तू झूठी मैं मक्कार ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तू झूठी मैं मक्कार से पहले रणबीर की संजू, ये जवानी है दिवानी, ए दिल है मुश्किल, ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा, बर्फी है। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया था। रणबीर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। इसके अलावा एनिमल में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में है। एनिमल एक गैंगस्टर की कहानी है। इस फिल्म को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है।
श्रद्धा कपूर लंबे समय बाद पर्दे पर नजर आई हैं। इससे पहले एक्ट्रेस की एक विलेन, एबीसीडी 2, स्त्री, साहो, छिछोरे ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। छिछोरे के बाद एक्ट्रेस अब पर्दे पर नजर आई है। फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म की कहानी मेरे लिए रिफ्रेशिंग थी। मुझे इस फिल्म को करके बहुत मजा आया। पहली बार मैंने ऐसे तड़का वाला कैरेक्टर किया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग में बिजी हैं।
