Dhadak 2 Trailer : धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग मूवी धड़क 2 ( Dhadak 2) का फैंस को कई दिनों से इंतजार था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी को जानने के लिए हर कोई उत्साहित है। मेकर्स ने फैंस की बेताबी को बढ़ाते हुए फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें फिल्म के लीड कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी( Siddhanth Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) नजर आ रहे हैं। यही नहीं फिल्म के ट्रेलर से भी पर्दा हटा है। इस खूबसूरत पोस्टर को देखने के बाद फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर पाना मुश्किल लग रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म धड़क 2 ( Dhadak 2) का पोस्टर शेयर किया है। इसे अपलोड करते हुए लिखा है " दो दिल एक धड़क" धड़क का ट्रेलर इस शुक्रवार रिलीज हो रहा है। और फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है। पोस्टर पर नजर डाले तो इसमें तृप्ति और सिद्धांत रोमांटिक पोज दे रहे हैं। तृप्ति डिमरी सिद्धांत की आँखों में डूबी हुई है जिसमें प्यार की झलक आ रही है। पोस्टर काफी प्यारा है जिसे देखकर लग रहा है कि ट्रेलर और भी मजेदार होगा।
धड़क 2 का निर्माण ज़ी स्टूडियोज़, धर्मा प्रोडक्शंस और क्लाउड 9 पिक्चर्स ने मिलकर किया है। यह फ़िल्म अब 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पहले इसकी रिलीज़ डेट 22 नवंबर 2024 तय की गई थी, फिर इसे होली 2025 तक के लिए टाल दिया गया था। फिल्म 2018 में आई धड़क का पार्ट 2 है। पहले पार्ट में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी नजर आई थी।
